अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कई मोर्चों पर बढ़ते तनाव से बचना चाहते हैं और उन्होंने घोषणा की है कि बढ़ते आंतरिक संघर्षों को देखते हुए तेलावीव हमास और हिजबुल्लाह का सामना नहीं कर सकता है।
इस ज़ायोनी अखबार ने लिखा है कि बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध मंत्री यवेस गैलेंट, विदेश मामलों के मंत्री एली कोहेन, आंतरिक मामलों के मंत्री इतमार बेन गोवर, सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर और अन्य वरिष्ठ इस्राईली सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक परामर्श बैठक के दौरान घोषणा की कि मोर्चों का विस्तार होने से बचा जाना चाहिए और एक संयुक्त मोर्चा पेश किया जाना चाहिए।
ज़ायोनी सरकार के चैनल-12 ने भी इस बैठक में नेतन्याहू के हवाले से कहा कि हमारे बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं, लेकिन हमें विपक्ष और हर जगह सड़कों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी सरकार के प्रधान मंत्री ने भी तेल अवीव की सुरक्षा समस्याओं को स्वीकार किया और कहा कि हमें मंत्रिमंडल के भीतर अनावश्यक मतभेदों से बचना चाहिए और सरकारी गठबंधन को अपनी ताकत और एकता दिखानी चाहिए।
अधिक्रत फिलिस्तीन के साथ लेबनान की सीमा पर हाल में होने वाले तनाव के बाद, एक ज़ायोनी सैन्य अधिकारी ने अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस को बताया कि इस्राइली सेना और मोसाद ने लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों के लिए हिजबुल्लाह की प्रतिक्रिया की प्रकृति पर चर्चा की है।